फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अनियंत्रित कार ने नवनिर्मित बिल्डिंग के गेट में मारी टक्कर, आठ महीने के मासूम की मौत; दो लोग घायल

Sun, 08 Jun 2025 07:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक अनियंत्रित कार नवनिर्मित बिल्डिंग का गेट तोड़ते हुए बाहर निकल गई। हादसे में आठ महीने के मासूम की मौत हो गए। जबकि, दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार की शाम 5 बजे इटौंजा में सीतापुर हाईवे किनारे सिंहामऊ मोड़ के पास अनियंत्रित कार ने निर्माणाधीन बिल्डिंग के गेट में टक्कर मार दी। हादसे में वहां मौजूद मां, बेटा और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सीतापुर के खसीपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उनका दामाद सीतापुर के बेहटा निवासी मजदूर राम दुलारे सिंहामऊ मोड़ के पास एक बिल्डिंग में काम कर रहा था। वहीं पर वह बेटी पूनम और आठ माह के नाती अयांश से मिलने गए थे। 

काले रंग की कार से कुछ लोग बिल्डिंग के सुपरवाईजर से मिलकर लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और गेट को तोड़ते हुए बाहर निकल गई। हादसे में पूनम, अयांश और बीकेटी मामपुर निवासी मजदूर गया प्रसाद घायल हो गए। तीनों को सीएचसी इटौंजा ले जाया गया। 
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने उन्हें राम सागर मिश्र हॉस्पिटल रेफर कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अयांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पूनम और गया प्रसाद को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। बेटे की मौत के बाद राम दुलारे और चंद्रिका प्रसाद बिलख पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें