फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बढ़ेगी उपकेंद्र की क्षमता, सुधरेगी बिजली आपूर्ति

Tue, 06 Aug 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने सीएम के समक्ष उठाया मुद्दा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

श्रावस्ती। गोंडा में सर्किट हाउस में सीएम योगी ने सोमवार को प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र से संबंधित बिजली समेत अन्य समस्या उठाया। जिस पर सीएम ने जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में जो भी विकास कार्य अथवा समस्या है। उसके समाधान के लिए अधिकारी विधायकों के साथ बैठक कर प्रस्ताव भेजे। उसका समाधान किया जाएगा। यदि अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा किया तो उन पर कार्रवाई होगी। डीएम को राजस्व के मामलों का समय से निस्तारण कराने व जमुनहा उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि कराने का निर्देश दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने राप्ती नदी पर कटरा- मथुरा मार्ग पर पुल निर्माण, जमुनहा में विद्युत समस्या का अस्थाई समाधान के लिए नवनिर्मित सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि करने, भिनगा मल्हीपुर मार्ग पर पुल निर्माण कर स्थाई समाधान आदि काम कराने की मांग की। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने इकौना के मझौवा घाट पर पुल निर्माण व विशेश्वरगज मार्ग के उच्चीकरण की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें