फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो घरों से नकब लगाकर चोरी

Tue, 06 Aug 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी मुकेश का घर गौसपुर चौराहे पर है। जहां वह दुकान व आटा चक्की चलाता है। रविवार रात मुकेश दुकान बंद कर चला आया था। रात को पीछे की खिड़की का ग्रिल तोड़ कर घुसे चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ कर आठ हजार रुपये नकद व जेवर चोरी कर ले गए। इसी रात चोर ने गौसपुर चौराहा निवासी अवधेश कुमार तिवारी के घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर आलमारी से पायल चोरी कर ली। आवाज सुन कर जगे अवधेश ने शोर मचाया तो चोर भाग गया। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर रही है।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें