वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जातीय व सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संवाद के दौरान बिना किसी का नाम लिए कहा कि जिसे विकास अच्छा नहीं लग रहा है वे लोग देश में भी, प्रदेश में भी जातीय दंगा भड़काना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इस दंगे की आंड़ में विकास रुकेगा। इस दंगे की आंड़ में उनको रोटियां सेकने का अवसर मिलेगा। इसलिए नित नए खड़यंत्र करते रहते हैं। इन खड़यंत्र से पूरी तरह आगाह होते हुए विकास की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को जिनका विकास से कोई कभी कोई सरोकार ही नहीं रहा है, उनको यह काम पच नहीं रहे। ऐसे लोग रोज साजिशें रच रहे हैं, इनसे सतर्क रहें, इनकी साजिशों को बेनकाब करें।