लखनऊ। दो महीने से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत न होने के विरोध में मंगलवार को फैजुल्लागंज की नौ काॅलोनियों के लोगों ने विरोध जताने के लिए कैंडल मार्च निकाला। इनमें दाउद नगर, अन्नपूर्णा नगर, नंदपुरम, गाजीपुर बलराम, कृष्णलोक, प्रीतिनगर, हरिओम नगर व गायत्री नगर कॉलोनी शामिल है। सपा कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने कहा कि दो महीने से लोग सड़कों और गलियों में अंधेरा रहने से परेशान हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल व नगर निगम के कंट्रोल रूम में दर्ज शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।