लखनऊ। शहीद दिवस के मौके पर रविवार शाम को तेलीबाग बाजार से शनि मंदिर चौराहे पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। रोचक यादव ने कहा, वर्तमान समय में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। रोचक यादव, रोहित यादव, आयुष, विकास, सिद्धार्थ, शिवम सिंह आदि युवा और छात्र मौजूद रहे।