फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती: 'होली पर भूख हड़ताल का एलान...', अभ्यर्थी बोले- सरकार की लापरवाही से SC पहुंचा मामला

Thu, 13 Mar 2025 02:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि हम आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी पिछले लगभग पांच वर्ष से लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं। सरकार से मांग करते है, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। सुनवाई न होने से सभी अभ्यर्थी आहत है।
विज्ञापन
ईको गार्डन में धरना दे रहे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी का राजधानी लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना ईको गार्डन में लगातार जारी है। धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों ने होली पर शुक्रवार को भूख हड़ताल करने का एलान किया है। 

विज्ञापन


धरना स्थल पर मौजूद अभ्यर्थी रवि शंकर पटेल ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में प्रदेश सरकार शुरू से ही हीला हवाली करती रही है। इसी वजह से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है। वहां भी सरकार अपना पक्ष रखने से दूर भाग रही है। 

रंग लगाकर होली कैसे मनाएं?

कहा कि सुप्रीम कोर्ट में लगातार तारीख लग रही है। लेकिन, सुनवाई नहीं हो रही है। इसीलिए हमने होली पर एक दिन अन्न न ग्रहण करने का फैसला किया है। जब हमारे भविष्य को ही खत्म किए जाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है तो ऐसे में हम रंग लगाकर होली कैसे मनाएं?

दर-दर की ठोकर खा रहे हैं अभ्यर्थी

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में विसंगति के कारण हम अभ्यर्थी दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। जबकि, हाईकोर्ट की डबल बेंच ने हमें न्याय देते हुए फैसला हमारे पक्ष में सुनाया है। सरकार की लापरवाही के कारण यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चला गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें