लखनऊ। छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में चल रही अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी में भर्ती के छठवें दिन बुधवार को फतेहपुर जिले की बिंदकी, फतेहपुर एवं खागा तहसील तथा लखनऊ जिले की मलिहाबाद, बख्शी का तालाब (बीकेटी), मोहनलालगंज व सरोजनीनगर तहसील के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस जारी सूचना के तहत बुधवार को उत्तर प्रदेश के 13 जिले औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के अभ्यर्थी इस रैली में शामिल हैं। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएं। किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें। वहीं, भर्ती रैली के पांचवे दिन मंगलवार को कानपुर नगर व कानपुर जिले के घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के 911 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।