फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: परीक्षा केंद्र में मोबाइल लेकर घुसा अभ्यर्थी, छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; एसपी ने किया निलंबित

Tue, 09 Jun 2026 07:58 AM IST
Bhupendra Singh अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी केंद्र में मोबाइल लेकर घुस गया। मामले में छह पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। एसपी ने सभी को निलंबित कर दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
छह पुलिसकर्मी निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती के पहले दिन सोमवार को 75.15% अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ अलग-अलग जगह पांच प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन


हापुड़ में पिलखुवा के सर्वोदय इंटर कॉलेज केंद्र में अमरोहा निवासी अभ्यर्थी सचिन पुलिस कर्मियों और जांच टीम को चकमा देकर मोबाइल फोन अंडर वियर में छिपाकर अंदर ले गया। लघुशंका की बात कहकर वह शौचालय गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर शक के आधार पर जांच की गई तो उससे मोबाइल बरामद हुआ। 

मामले में लापरवाही पर एसपी ने दो दरोगा सहित छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। आरोपी अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, गोरखपुर से दो अभ्यर्थी गिरफ्तार किए गए। आजमगढ़ में एक को हिरासत में लिया गया है। दो रिपोर्ट लखनऊ में भी दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें