फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर संस्थान टेलीमेडिसिन के माध्यम से करेगा कैंसर का उपचार

विज्ञापन
बैठक में मौजूद चिकित्सक।
विज्ञापन
लखनऊ। चक गंजरियास्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान टेलीमेडिसिन के माध्यम से प्रदेश के कैंसर रोगियों को इलाज की सुविधा देगा। इससे मरीज और तीमारदारों की दाैड़ बचेगी। संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने शनिवार को हुई बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि हब एंड स्पोक मॉडल के तहत कल्याण सिंह कैंसर संस्थान हब के रूप में कार्य करेगा। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके जरिये कैंसर संस्थान के विशेषज्ञ मरीजों को उनके नजदीकी केंद्र पर ही परामर्श देंगे। सिर्फ उन्हीं मरीजों को बुलाया जाएगा, जिन्हें जरूरत होगी। डॉ. अल्का शर्मा ने बताया कि राज्य में कैंसर के इलाज के लिए 38 डे केयर सेंटर चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 11 में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है। बैठक में प्रदेश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के डॉक्टरों ने भाग लिया।
ई-संजीवनी पोर्टल से भी जोड़ा जाए पोर्टल
केजीएमयू की टेलीमेडिसिन नोडल अधिकारी डॉ. शीतल वर्मा ने सुझाव दिया कि इस सेवा को ई संजीवनी पोर्टल से भी जोड़ा जाए। ऐसा होने पर मरीजों को ज्यादा लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

एकीकृत टेलीमेडिसिन नेटवर्क होगा स्थापित
संस्था के टेलीमेडिसिन नोडल अधिकारी डॉ. आयुष लोहिया ने बताया कि प्रदेश में कैंसर इलाज के लिए एकीकृत टेलीमेडिसिन नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया होगी। इससे इलाज और जारी दिशा-निर्देशों में एकरूपता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें