फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर संस्थान ने किया करार, जांच के वेस्ट से बनेंगी किट

विज्ञापन
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान।
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान ने मेक इन इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए निजी एजेंसी से करार किया है। करार के तहत संस्थान विभिन्न जांचों के बाद खाली हुए बैग और विभिन्न फ्लूइड एजेंसी को सौंपेगा। इसके एवज में संस्थान को सालाना एक लाख रुपये मिलेंगे। एजेंसी इनके माध्यम से जांच किट विकसित करेगी।
विज्ञापन


संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय ने बताया कि संस्थान में टीबी की जांच के साथ ही विभिन्न जांच के लिए लिए जाने वाले खून के सैंपल और फ्लूइड निकलता है। इसे फेंकना पड़ता है। करार के तहत यह वेस्ट एजेंसी को दे दिया जाएगा। यह एजेंसी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की ओर से मान्यता प्राप्त है। कई अन्य बड़े संस्थान भी अपने यहां का वेस्ट इसी एजेंसी को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें