कैंसर संस्थान में एनेस्थीसिया दिवस का आयोजन
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशिम रशीद के मुताबिक एनेस्थीसिया का काम सिर्फ बेहोशी देने तक ही सीमित नहीं है। इसकी सहायता से लोगों का असहनीय दर्द भी दूर किया जा सकता है। विभागाध्यक्ष बृहस्पतिवार को विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर हुए आयोजन में बोल रहे थे।
संस्थान के निदेशक प्रो.एमएलबी भट्ट ने कहा कि एनेस्थीसिया की भूमिका कैंसर के मरीजों में बेहद अहम है। इसकी सहायता से कैंसर के मरीजों का दर्द कम किया जा सकता है। इस मौके पर डीन प्रो. सबूही कुरैशी, रजिस्ट्रार डॉ. आयुष लोहिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय के साथ ही डॉ. इंदुबाला, डॉ. रूचि, डॉ. अर्चना और डॉ. शगुफ्ता सहित विभाग के रेजिडेंट्स और पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
कैंसर संस्थान में एनेस्थीसिया दिवस का आयोजन