फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: होटल के कमरे में पड़ा मिला बैंक पीओ का शव, ट्रेनिंग के लिए आए थे लखनऊ

Fri, 31 May 2024 03:48 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केनरा बैंक में तैनात नवीन कुमार ट्रेनिंग के सिलसिले में लखनऊ आए थे। सुबह होटल के कमरे में उनका शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक की मौत तबीयत खराब होने से हुई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला निवासी नवीन कुमार (31) कैनरा बैंक में पीओ के पद पर तैनात थे। पुलिस के अनुसार 26 मई की रात वह अपने कुछ साथियों के साथ ट्रेनिंग के सिलसिले में लखनऊ आए थे। ये सभी लोग सेक्टर-8 स्थित होटल एवीपीएस में ठहरे थे।

विज्ञापन


नवीन कमरा नंबर 210 में ठहरे थे। बीती रात नवीन की तबीयत अचानक खराब हुई। साथी उनको पास में ही स्थित सुषमा अस्पताल ले गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। नवीन होटल के कमरे वापस पहुंचे और सो गए। सुबह 11 बजे जब वह सोकर नहीं उठे तो साथियों ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर नया खेल शुरू, रामजन्मभूमि थाने की पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आस्था पर भीषण गर्मी का असर: अयोध्या में दोगुना घट गए रामलला के दर्शनार्थी, रामपथ पर सन्नाटे जैसी स्थिति


सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो नवीन का शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय का कहना है कि शुरुआती जांच में इस बात का पता चला है कि नवीन की मौत बीमारी के चलते हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें