फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीईटी काउंसलिंग 2021: एकेटीयू ने जारी किया कार्यक्रम, तीन चरणों में काउंसलिंग होने की संभावना

Thu, 30 Sep 2021 02:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एकेटीयू द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण में पंजीकरण तीन अक्तूबर तक होगा। दूसरा चरण नौ अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक चलेगा जबकि तीसरा चरण 14 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने संबद्घ संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपीसीईटी 2021 की काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्र यूपीसीईटी की वेबसाइट से कार्यक्रम की जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन


काउंसलिंग के लिए प्रथम चरण की पंजीकरण प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है। मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि काउंसलिंग तीन चरणों में प्रस्तावित है। पहले चरण में पंजीकरण तीन अक्तूबर तक होगा। दूसरा चरण नौ अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक चलेगा जबकि तीसरा चरण 14 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक चलेगा। 20 अक्तूबर तक छात्रों को अलॉट किए हुए संस्थान में रिपोर्टिंग करनी है।

वहीं एकेटीयू ने स्नातक व परास्नातक समसेमेस्टर के रेगुलर और कैरीओवर की ऑनलाइन संपन्न कराई गई परीक्षाओं की लेफ्टओवर परीक्षा कराए जाने के संबंध में स्थिति भी स्पष्ट कर दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में ऑनलाइन लेफ्टओवर परीक्षा प्रस्तावित है। करीब 3028 छात्रों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन


ये वो छात्र हैं जिन्होंने परीक्षा दी थी लेकिन तकनीकी कारणों से 25 या उससे ज्यादा प्रश्न अटेंप्ट नहीं कर पाए। ऐसे छात्र बिना परीक्षा फॉर्म भरे परीक्षा में बैठ सकते हैं। इनके अलावा सत्र 2020-21 की समसेमेस्टर परीक्षा के अनुपस्थित छात्र जिन्होंने परीक्षा फॉर्म भरा था उनको भी परीक्षा देने की अनुमति होगी।

जिन छात्रों को डिटेन किया गया था वे भी परीक्षा के लिए पात्र किए गए हैं। वहीं जो छात्र 20 जुलाई से सेमेस्टर परीक्षा के रेगुलर और कैरीओवर परीक्षा का फार्म नहीं भरा था वे विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरकर परीक्षा में बैठ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें