उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बुधवार को जारी कर दी गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार, इस साल लखनऊ में 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 96 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
लखनऊ में जारी प्रस्तावित सूची में 144 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर 100 से ज्यादा आपत्तियां आई थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। पहले प्रस्तावित सूची में से 32 परीक्षा केंद्रों का नाम काट दिया गया है।
पहले प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची में से नन्हें सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, जय चंद्रिका इंटर कॉलेज माल, एस पब्लिक इंटर कॉलेज कुराखर माल, काकोरी कन्या इंटर कॉलेज, चंद्रखेशर आजाद इंटर कॉलेज गहदेव, श्री महेश सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज, पटेल आदर्श इंटर कॉलेज बालागंज, डॉॅ. वीरेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज कुर्सी रोड, सक्सेना इंटर कॉलेज इंदिरा नगर, हरीचंद इंटर कॉलेज सदर, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज जैसे कॉलेजों का नाम हटा दिया गया है।
इन कॉलेजों में से कुछ नकल के लिए बदनाम रहे हैं। कुछ कॉलेज ऐसे हैं, जिनमें प्रबंध समिति का विवाद है या फिर किसी अन्य विवाद की वजह से उनका नाम सूची से हटाया गया है।