फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसईई में 25 फीसदी अंक पाने वाले भी क्वालीफाई

Mon, 08 May 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) में 25 फीसदी तक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी क्वालीफाई होंगे।
विज्ञापन


उन्हें रैंक जारी की जाएगी और काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। 25 मई से शुरू हो रही इस काउंसलिंग में पहली बार पहले दिन से सभी क्वालीफाई अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।

एकेटीयू प्रशासन काउंसलिंग की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इस क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारी है कि इस बार अलग-अलग तिथियों पर मेरिट से अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए न बुलाकर पहले राउंड से सभी को शामिल होने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

मेर‌िट के आधार पर आवंट‌ित होंगी सीटें

डेमो - फोटो : demo pic
हर राउंड की काउंसलिंग के बाद कॉलेजों में उपलब्ध सीटों को मेरिट के आधार पर आवंटन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इससे जल्द सीटें भरी जा सकेंगी।

राज्य प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय ने बताया कि सभी क्वालीफाई अभ्यर्थी पहले दिन से काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी को चॉइस फिलिंग का मौका दिया जाएगा। प्रवेश सीटों की उपलब्धता पर मेरिट के आधार पर होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें