फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड में नहीं ले रहे हैं दिलचस्पी, आधे रह गए आवेदक, ये है वजह

Sat, 24 Mar 2018 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ विश्विद्यालय द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या घटकर आधी रह गई है। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण आवेदन करने की अंतिम तारीख शुक्रवार रात 12 बजे समाप्त हो गई।
विज्ञापन


अभी तक महज दो लाख, 11 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण के बाद फीस जमा की है। बीते साल बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी 25 मार्च तक फीस जमा कर सकेंगे।

लखनऊ विश्वविद्यालय लगातार चौथे साल बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है। प्रदेश भर के कॉलेजों में बीते साल एक लाख 93 हजार सीट थीं।

इस बार आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च रखी गई थी। कम आवेदनों की वजह से इसकी अंतिम तारीख 23 मार्च तक बढ़ाई गई थी। इसके  बावजूद पिछले साल के मुकाबले अभी आवेदन की संख्या आधी ही पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ऑफ कैंपस होगी काउंसलिंग

डेमो
जानकार कहते हैं कि प्राइमरी शिक्षक भर्ती में बीएड अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते। माध्यमिक स्तर पर भर्तियां उतनी संख्या में नहीं निकल रही हैं।

इस वजह से बीएड के प्रति उनका मोह भंग हो रहा है। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बीएड की प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल कोे होगी। मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी करके जून में काउंसलिंग होनी है। इस साल अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्र ऑनलाइन सत्यापित कराने होंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफ कैंपस होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें