फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को मिलेगी स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा

Fri, 22 Jun 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में नए सत्र 2018-19 से विद्यार्थी स्मार्ट क्लास रूम में पढ़ेंगे। विवि ने 12 से अधिक विभागों में क्लासरूम के पुनरोद्धार का काम पूरा कर लिया है। नए क्लासरूम का निर्माण अंतिम चरण में है। वहीं 28 विभागों में ब्लैक बोर्ड की जगह स्मार्ट बोर्ड लगाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


कई विभागों की लैब में नए संसाधन भी बढ़ाए गए हैं। विवि में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत मिले लगभग आठ करोड़ रुपये के फंड से कक्षाओं की तस्वीर बदली है। क्लासरूम में बेहतर बेंच, फर्श पर टाइल्स लगाने समेत तमाम काम पूरे हो चुके हैं। अब 29 विभागों में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे।

इसे कंप्यूटर और लैपटॉप से जोड़कर तमाम जानकारियां जैसे नक्शा, डायग्राम या अन्य चीजें विद्यार्थियों को आसानी से समझाई जा सकेंगी।शिक्षक अपने प्रजेंटेशन में ही स्केच से एडऑन कर सकेंगे। इंटरनेट के माध्यम से विशेषज्ञों व बाहर के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लेक्चर भी प्रसारित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


साथ ही इसमें पावर प्वॉइंट प्रजेंटेशन आदि की भी सुविधा उपलब्ध होगी। इसे वायरलेस सिस्टम से जोड़ने का भी प्रस्ताव है। ये स्मार्ट बोर्ड सभी संकायों में लगेंगे, इसके लिए विभागों से प्रस्ताव मांगे गए थे। केमिस्ट्री समेत कई विभागों की लैब भी अपग्रेड की गई हैं। इसके लिए नए अत्याधुनिक संसाधन खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

40 से अधिक नए क्लास रूम

- फोटो : डेमो
टैगोर लाइब्रेरी में साइबर लाइब्रेरी का नया ब्लॉक बनकर तैयार हो रहा है। नेशनल डिपॉजिटरी स्कीम के तहत विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट डिजिटल लॉकर में दे दिए जाएंगे। विवि द्वारा नए सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर क्लास रूम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई विभागों में नई कक्षाओं का निर्माण कराया जा रहा है।

कॉमर्स में न्यू ब्लॉक का निर्माण हो रहा है, जिसमें 15 क्लासरूम बन रहे हैं। लॉ में 15 और उर्दू विभाग में 10 नए क्लासरूम का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। ये सभी जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इससे कक्षाओं पर अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें