फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्किल टेस्ट से स्टूडेंट्स की रोजगार क्षमता परखेगी लखनऊ यूनिवर्सिटी, यहां कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Thu, 12 Jul 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेेमो
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय अब अपने विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता परखने के लिए स्किल टेस्ट कराएगा। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के सहयोग से होने वाला यह टेस्ट पूरी तरह से निशुल्क होगा। इसके परिणाम को देखकर विद्यार्थियों की प्रतिभा तथा उनकी रुचि के आधार पर विवि निजी कंपनियों को आमंत्रित कर उनके लिए नौकरी भी तलाशेगा।
विज्ञापन


कॅरिअर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. मधुरिमा अग्रवाल ने बताया कि इस टेस्ट के लिए एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से पत्र मिला है। यह पत्र सभी विभागाध्यक्षों को भेजा जा रहा है। टेस्ट के लिए विद्यार्थी को www.wheebox.com पर पंजीकरण कराना होगा।

टेस्ट के बाद रिजल्ट भी तुरंत भी बता दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को पता चल जाएगा कि वे किस स्थिति में है और सफल होने के लिए और कितनी मेहनत करनी होगी। पंजीकरण 15 जुलाई से 20 अक्तूबर तक होगा। एआईसीटीई ने देशभर के विद्यार्थियों के लिए अपना ज्ञान परखने के लिए विभिन्न फील्ड के ऑनलाइन टैलेंट टेस्ट की व्यवस्था कर रखी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जॉब फेयर को तैयार किए जाएंगे छात्र

डेमो - फोटो : amar ujala
सभी संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से इन टेस्ट में शामिल कराएं। इसके बाद रिपोर्ट भी मांगी गई है। लविवि ने निर्देश का पालन करते हुए अपने यहां टेस्ट करने के लिए कहा था। हालांकि इसका आयोजन नहीं हो सका था। विवि ऑनलाइन टेस्ट देने वाले विद्यार्थियों की मॉनीटरिंग कर सकेगा।

इससे इसका अंदाजा हो जाएगा कि किस क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि ज्यादा है। इस आधार पर उन्हें आगे की योजना तैयार करने में आसानी होगी। विवि विद्यार्थियों का रिजल्ट भी देख सकेगा। ऐसे में जिस क्षेत्र में विद्यार्थी कमजोर होंगे, इसकी जानकारी भी हो जाएगी। इनके लिए विवि स्किल डवपलमेंट की कक्षाएं चला सकेंगे।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की स्थापना की है। इसके माध्यम से विवि में कई जॉब फेयर लगाए जा चुके हैं। इनसे विद्यार्थियों को नौकरी दिलवाई जा रही है। जॉब फेयर के लिए विद्यार्थी तैयार हो सकें, इसके लिए विवि में ने स्किल डवपलमेंट करने को प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की घोषणा की है। हालांकि अभी तक इस पर विशेष काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें