फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, समस्या होने पर इस नंबर पर करें संपर्क

Tue, 05 Dec 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं दो पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच होंगी। पहले दिन की परीक्षाएं विवि के पुराने तथा नये परिसर में ही होनी हैं। इसके बाद कॉलेजों में बने परीक्षा केंद्रों पर भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


सुबह की पाली में एमए हिंदी, लिंग्विस्टिक, संस्कृत, अरेबिक, अरब कल्चर, मॉर्डन अरेबिक, फिलॉसफी की परीक्षा पुराने परिसर के संबंधित विभागों में होगी। जबकि नए कैंपस में एलएलबी के पांचवें तथा तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा होगी।

इसी तरह दूसरी पाली में एमए वूमेन स्टडीज, ज्योतिर्विज्ञान, फिलॉसफी, फॉरेंसिक साइंस, एंथ्रोपोलॉजी, बीकॉम ऑनर्स, एमबीए की परीक्षा संबंधित विभागों में और एलएलबी, बीबीए और एमबीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा न्यू कैंपस में होगी।  इसके साथ ही फूड साइंस और बायोटेक्नोलॉजी और न्यूक्लीयर साइंस विषय की परीक्षाएं भी सोमवार से होनी हैं। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदली हुई पाली का रखें ध्यान

डेमो
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने विद्यार्थियों से बदली हुई पाली का ध्यान रखने को कहा है। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे के बीच होगी। जबकि दूसरी पाली समान रूप से दोपहर दो से पांच बजे के बीच होगी। पहले विवि में कुछ विभागों की परीक्षाएं सुबह आठ से 11 बजे तथा दोपहर एक से शाम चार बजे के बीच भी होती थीं।

परीक्षा नियंत्रक का दावा है कि सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड किये जा चुके हैं। किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र नहीं मिलता तोे वह कार्यालय के लैंडलाइन नंबर- 0522-2740880 पर संपर्क कर सकता है। उनकी समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें