फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवयुग महाविद्यालय में छात्राओं के पास संस्कृत बोलना सीखने का शानदार मौका

Tue, 14 Aug 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ में नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के पास संस्कृत संभाषण का शानदार मौका है। महाविद्यालय की छात्राएं कॉलेज में लगने जा रहे संस्कृत संभाषण शिविर में भाग लेकर संस्कृत बोलना सीख सकती हैं।
विज्ञापन


यह शिविर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के सहयोग से संचालित हो रहा है। शिविर का आयोजन 16 से 28 अगस्त के बीच होगा। शिविर के माध्यम से छात्राओं को निशुल्क संस्कृत बोलना सिखाया जाएगा।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया कि देव भाषा संस्कृत लोगों को आकर्षित करती है। इसमें बोले जाने वाले मंत्र और श्लोक का पूजा-पाठ में विशेष महत्व है। यह भाषा सीखने के लिए संस्कृत संस्थान अभियान चला रहा है।
विज्ञापन


संस्कृत संस्थान के साथ मिलकर इसलिए कॉलेज में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 10 दिन के इस शिविर से जुड़कर छात्राएं काफी हद तक संस्कृत बोलना सीख जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें