फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 21 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर सकेंगे उच्च शिक्षण संस्थान व विश्वविद्यालय, आदेश जारी

Tue, 18 May 2021 04:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आदेश में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में समूह ख, ग और घ के कर्मचारियों को साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार 50 प्रतिशत की संख्या में ही बुलाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थानों को आगामी 21 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में ये निर्णय लिया गया। हालांकि, परिसर में शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में कुलपति व प्रधानाचार्य निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


जारी किए गए आदेश में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में समूह ख, ग और घ के कर्मचारियों को साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार 50 प्रतिशत की संख्या में ही बुलाने की अनुमति दी गई है।

बता दें कि बीते दिनों तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के कारण 20 मई तक किसी भी प्रकार से कक्षाएं चलाने पर रोक लगा दी गई थी। अब जब संक्रमितों की संख्या कम हो रही है ऐसे में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें