फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: जल्द ही स्कूलों में पहुंच जाएंगे अंकपत्र, गलती होने पर यहां करें संपर्क

Mon, 30 Apr 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
अंकपत्र सह प्रमाणपत्र विद्यालयों को एक हफ्ते के अंदर भेज दिए जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थी संबंधित स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। सचिव, यूपी बोर्ड के मुताबिक बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं अभी अपना अंकपत्र ऑनलाइन भी निकाल सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड कार्यालय खुलने के बाद स्कूलों को अंकपत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दें, यूपी बोर्ड मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर तथा इलाहाबाद 01 से लेकर 03 मई तक बंद रहेंगे। बोर्ड कार्यालय अब बृहस्पतिवार को खुलेगा।

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के परिणामों में किसी भी तरह की गड़बड़ी दूर करने के लिए सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रीवांस सेल का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जुलाई में होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

डेमो
इनमें अंकपत्र सहप्रमाणपत्र में नाम, पिता का नाम, रोल नंबर या अन्य किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत की जा सकती है।इलाहाबाद में अपर सचिव प्रशासन कार्यालय के फोन नंबर 05322623182 एवं क्षेत्रीय कार्यालय सचिव के नंबर 05322423265 तथा अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों मेरठ, बरेली, वाराणसी एवं गोरखपुर में संपर्क कर गड़बड़ियां दुरुस्त कराई जा सकती हैं। 

हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में ऐसे परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं जो दो विषयों में फेल हैं। सचिव, यूपी बोर्ड नीना श्रीवास्तव के मुताबिक विद्यार्थियों के लिए किसी एक विषय में परीक्षा देकर पास होने की सुविधा है। स्क्रूटनी के लिए आवेदन परिणाम की घोषणा के बाद से ही किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें