फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले में समिति के सामने नहीं पेश हुईं रिचा मिश्रा

Sun, 16 Feb 2020 03:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी थर्ड ईयर के तीसरे सेमेस्टर के पेपर लीक मामले में बनी हाई पावर जांच समिति ने शनिवार को विद्यार्थियों से मुलाकात की। समिति के साथ हुई बैठक में पेपर लीक मामले में आरोपी महिला परीक्षार्थी रिचा मिश्रा को भी शामिल होने का नोटिस दिया गया था, लेकिन वह नहीं आईं।

विज्ञापन


प्रयागराज राज्य विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी लविवि कुलपति को अपनी रिपोर्ट देगी।

बैठक में करीब 40 विद्यार्थी पहुंचे थे। समिति के सदस्यों ने सभी को एक कागज दिया, जिस पर चार सवाल थे। इनमें पेपर लीक होने की जानकारी का समय और माध्यम, लीक पेपर के आयोजन की तारीख, पेपर लीक मामले में वे क्या चाहते हैं तथा इसके अलावा अगर कोई कमेंट देना चाहते हैं तो उसे शामिल किया गया था। विद्यार्थियों के बातचीत के बाद समिति अपनी रिपोर्ट देगी।

समिति में प्रो. संगीता श्रीवास्तव के साथ ही पूर्व डीजीपी आरएन सिंह, बीबीएयू की प्रो. प्रीती सक्सेना, डीन आर्ट्स प्रो. बृजेश शुक्ला, दिल्ली यूनिवर्सिटी के उप रजिस्ट्रार डॉ. रोहन राय शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद स्थगित की गई थी परीक्षा

लविवि में 11 दिसंबर को व्हाट्सएप पर ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद से विधि संकाय के चार पेपर की परीक्षा स्थगित की गई थी। समिति को यह तय करना है कि पेपर लीक हुए थे या फिर नहीं।

इस मामले में दोबारा परीक्षा कराये जाने की जरूरत है या फिर नहीं, समिति यह सिफारिश भी करेगी। इसके बाद ही एलएलबी के स्थगित चार पेपर की परीक्षा पर कोई फैसला किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें