प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए हिंदी विषय में 215, संस्कृत में 102 तथा विज्ञान विषय में 205 पद हैं, जबकि प्रवक्ता के लिए हिंदी विषय में 58, वाणिज्य में 11, इतिहास में 14, नागरिक शास्त्र में 63, वनस्पति विज्ञान के 02 एवं मनोविज्ञान विषय के लिए 02 पदों पर भर्ती होनी है। इस प्रकार 630 पदों के सापेक्ष 1960 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।