फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी अहम खबर, देखें

Mon, 26 Dec 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की आस लगाए स्टूडेंट्स को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है। छात्रसंघ चुनाव की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने अगली सुनवाई के लिए तारीख पांच जनवरी दी है।
विज्ञापन


विवि में छात्रसंघ चुनाव पर उम्र की बाध्यता को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है। वर्ष 2012 में लविवि में छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिशो के तहत होने की घोषणा हुई थी।

उम्र में पेंच फंसने के कारण छात्रनेता हेमंत सिंह ने रिट दायर कर चुनाव पर स्टे ले लिया था। चुनाव पर स्टे होने के बाद से छात्रों की तरफ से चुनाव कराने को लेकर केस देख रहे याचिकाकर्ता छात्र नेता संजय सिंह ने बताया कि कोर्ट ने अभी तक कोई फैसला नहीं दिया है। गुरुवार को सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने फिर से नई डेट दे दी है। अब अगले वर्ष पांच जनवरी को फिर से सुनवाई के लिए नई डेट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें