फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार दो दिन का होगा लखनऊ विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह

Wed, 21 Nov 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह इस साल पिछले वर्षों के मुकाबले भव्य और बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। विवि का स्थापना दिवस समारोह पहली बार दो दिनों का होगा। समारोह का आयोजन भी मालवीय सभागार के बजाय दीक्षांत समारोह की तर्ज पर कला प्रांगण में होगा।

विज्ञापन


स्थापना दिवस का मुख्य समारोह 25 नवंबर को शाम 5.30 बजे से होगा। इससे एक दिन पहले प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों के साथ ‘लविवि हमारा विवि हमारी शान, हमारी पहचान’ नाम का कार्यक्रम होगा। समारोह में सम्मानित होने वाले पूर्व छात्रों के नाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे।

लविवि की स्थापना 25 नवंबर 1920 को हुई थी। अगले दो साल में विवि 100 साल का होने जा रहा है। लविवि प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने कहा कि इस साल आयोजन को भव्य बनाने में पूर्व छात्रों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


एल्युमिनाई एसोसिएशन का नये सिरे से गठन किया गया है। इसलिए विवि की बेहतरी की योजनाओं को लेकर 24 नवंबर को कुछ प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन 25 नवंबर को हर साल की तरह पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें