लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीटेक अंतिम वर्ष और एलएलबी की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीटेक की परीक्षा 16 अगस्त से और एलएलबी की परीक्षा 26 अगस्त से प्रारंभ होगी। इसके पहले विश्वविद्यालय यूजी परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर चुका है।