संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में सीधे दाखिले का शनिवार को अंतिम मौका होगा। काउंसलिंग के माध्यम से सीटें न भर पाने की वजह से अब सीधे दाखिले हो रहे हैं। इसके लिए यूपी भर के डिग्री कॉलेज में 53 हजार सीट हैं।
इन सीटों पर दाखिले के लिए कॉलेजों को शनिवार तक का समय दिया गया है। शनिवार को कॉलेज प्रोविजनल दाखिला पाए स्टूडेंट्स की सूची प्रवेश समन्वयक को भेजेगा।
इसके बाद उनके दाखिले पर अंतिम मुहर लगेगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि कॉलेजों को सीधे दाखिले के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।