फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू विश्वविद्यालय में आवेदन 25 तक, यहां से मिलेंगे फॉर्म

Fri, 22 Jun 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी व सर्टिफिकेट कोर्स की लगभग 1400 सीटों के लिए प्रवेश आवेदन 25 जून तक होंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी कर 27 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस वर्ष पिछले साल से अधिक आवेदन आ चुके हैं, 25 तक इसमें और वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी-पीजी व डिप्लोमा कोर्स की लगभग 1400 सीटों के लिए मई के आखिरी सप्ताह में नए सत्र 2018-19 के लिए प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। गत वर्ष कम प्रवेश आवेदनों को देखते हुए विवि प्रशासन ने पैंफलेट-पोस्टर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया था।

इंटर कॉलेजों में भी जाकर विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी गई और यहां प्रवेश लेने को कहा था। कुलपति प्रो. माहरूख मिर्जा ने बताया कि इस बार विवि में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का अच्छा रुझान है। अब तक लगभग 700 विद्यार्थियों ने प्रवेश आवेदन फॉर्म लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें, आवेदन फार्म के रेट

डेमो
वहीं 550 से अधिक ने इसे भरकर जमा भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश आवेदन तिथि 25 जून तक बढ़ाई गई है। प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। फीस सेमेस्टर वाइज ली जाएगी। फीस कम करने का प्रस्ताव शासन के पास गया है। उम्मीद है कि तब तक इस पर भी निर्णय हो जाएगा।

प्रवेश आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय से व केनरा बैंक की अलीगंज, महानगर, हजरतगंज, बख्शी का तालाब, जानकीपुरम, इंदिरानगर, निराला नगर, सप्रू मार्ग, चौक, दुबग्गा शाखा से प्राप्त किए जा सकते हैं। वेबसाइट uafulucknow.ac.in से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर निर्धारित शुल्क के बैंक ड्राफ्ट के साथ विश्वविद्यालय भेज सकते हैं। आवेदन फार्म सामान्य-ओबीसी वर्ग के लिए 300 व एससी-एसटी वर्ग के लिए 150 रुपये के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें