फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू फोन पर ही सुलझाएगा स्टूडेंट्स की समस्याएं, इस नंबर पर करें शिकायत

Thu, 15 Nov 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अब फोन पर अपने विद्यार्थियों की समस्याएं भी सुलझाएगा। इसके लिए एक कॉल सेंटर शुरू किया गया है। यहां का फोन नंबर 0522-2336805 है। इस नंबर के दो एक्सटेंशन हैं, एक के व्यस्त होने पर कॉल दूसरे नंबर पर ट्रांसफर हो जाती है।
विज्ञापन


इस नंबर को विवि की वेबसाइट aktu.ac.in के मुख्य पेज पर भी प्रदर्शित किया गया है। विद्यार्थी कॉल सेंटर के नंबर पर सवेरे 9 से शाम 7 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहां से इसे संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा।

बाद में विवि विद्यार्थी को उसके मोबाइल फोन या ईमेल पर यह बताएगा कि उसकी समस्या का समाधान हो गया है। एकेटीयू से संबद्ध प्रदेश भर के कॉलेजों व संस्थानों के विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विवि के लखनऊ स्थित परिसर में आना पड़ता है।
विज्ञापन


यहां वे स्टूडेंट सेल या परीक्षा विभाग में आवेदन देते हैं, जिस पर कार्रवाई की जाती है। अब नई व्यवस्था प्रभावी होने के बाद विद्यार्थियों को यहां नहीं आना होगा। वे फोन पर ही माइग्रेशन, मार्क्सशीट, डिग्री और परीक्षा में मिले अंक से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
 
विज्ञापन

स्टूडेंट्स से मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी भी ली जाएगी

डेमो
कॉल सेंटर प्रतिनिधि इन्हें विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए मॉड्यूल पर अपलोड करेगा। साथ ही इन विद्यार्थियों से उनके ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर भी लेगा। वो जैसे ही इसे सब्मिट करेगा, समस्या संबंधित विभाग के अधिकारी के पास पहुंच जाएगी।

वो जैसे ही समस्या को निस्तारित करेंगे, इसकी सूचना दोबारा कॉल सेंटर प्रतिनिधि के पास आएगी। वो संबंधित विद्यार्थी के दिए गए मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी पर इसकी जानकारी देगा।

एकेटीयू से संबद्ध कॉलेज पूरे प्रदेश में हैं और कई बार विद्यार्थियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए लखनऊ कैंपस आना पड़ता था। अब उन्हें यहां न आना पड़े, इसके लिए फोन पर ही उनकी समस्याएं दर्ज कराकर निर्धारित समय में निस्तारण कराने का प्रयास शुरू किया गया है। - डॉ. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें