फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने वालों के लिए अभी भी है मौका, देखें डिटेल..

Thu, 11 May 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ  विश्वविद्यालय ने अपने स्नातक, मैनेजमेंट के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तारीख दो दिन के लिए बढ़ा दी है। अभ्यर्थी फीस जमा करने के बाद अब 12 मई की आधी रात तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


विवि में इन सभी पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तारीख बुधवार को समाप्त हो रही थी। आवेदन फॉर्म में आधार कार्ड की अनिवार्यता होने की वजह से काफी अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं।

इसको देखते हुए विवि प्रशासन ने आधार के लिए मिले रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ भी आवेदन फॉर्म भरने की सहूलियत दी है।लविवि प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि काफी अभ्यर्थियों ने आधार कार्ड न होने की बात कहते हुए आवेदन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन


इस पर विचार करने के बाद आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख दो दिन के लिए बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों ने बैंक से आवेदन फीस भरने में परेशानी होने की बात कही थी।
Trending Videos
विज्ञापन

देखें, पीजी में आवेदन की अंतिम तारीख

लखनऊ य‌ूनिवर्सिटी - फोटो : demo pic
इसको देखते हुए वेबसाइट पर भुगतान के लिए अतिरिक्त गेटवे भी शुरू किया गया है। अभ्यर्थियों को 12 मई तक फीस जमा करने और आवेदन फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना संभव नहीं होगा।

वहीं लखनऊ विवि में स्नातक और प्रबंधन पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तारीख भले ही 12 मई को समाप्त हो रही हो, लेकिन परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए अभी 21 दिन का समय है।

पीजी के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 मई निर्धारित की गई है। उम्मीद है कि तब तक स्नातक अंतिम वर्ष के सभी रिजल्ट जारी हो जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें