फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल व मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए कल से करें आवेदन, ये हैं कोर्स

Mon, 26 Mar 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

नेशनल कॉलेज समेत 14 कॉलेजों में स्नातक के प्रोफेशनल और मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए होने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएट कॉलेज एडमिशन टेस्ट-2018 (लुआकमैट) के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मंगलवार से भरे जा सकेंगे।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 27 मार्च से नेशनल पीजी कॉलेज की वेबसाइट पर भरे जा सकेंगे। वहीं ऑफलाइन आवेदन फॉर्म कॉलेज में 9 अप्रैल से मिलेंगे।

नेशनल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीरजा सिंह ने बताया कि अभी तक 14 कॉलेजों ने इसमें शामिल होने की मंजूरी दी है। प्रोफेशनल और मैनेजमेंट कोर्स में इस समय दो हजार से ज्यादा सीट हैं।

महाविद्यालय पिछले 10 साल से लुआकमैट का आयोजन कर रहा है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र एवं नियमावली महाविद्यालय की वेबसाइट www.npgc.in पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

ये पाठ्यक्रम हैं शामिल

लुआकमैट के माध्यम से बीबीए, बीबीए एमएस, बीबीए टूरिज्म, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स, बीजेएमसी, बीबीए आईबी, बीवोक-बैंकिंग एंड फाइनेंस, सॉफ्टवेयर डवलपमेंट एंड ई-कॉमर्स पाठ्यक्रमों में दाखिले लिए जाते हैं।

12 जून तक आवेदन, 20 जून को परीक्षा

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 12 जून है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जून को किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में मिले नंबर के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। इस मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज का आवंटन होगा। 
विज्ञापन

इन कॉलेजों में मिलेंगे दाखिले

नेशनल कॉलेज के साथ ही मॉडर्न कॉलेज, रामस्वरूप, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, एलबीएस, शेरवुड कॉलेज, एसएमएस कॉलेज, जीसीआरजी ग्रुप, टेक्नो इंस्टीट्यूट, आर्यकुल कॉलेज, कॉलेज ऑफ इनोवेटिव, गोयल इंस्टीट्यूट, दयाल ग्रुप, शिया पीजी कॉलेज के पाठ्यक्रमों में इस प्रवेश परीक्षा से दाखिले दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें