फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विवि के नौ विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के नौ विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। इनमें एमबीए और बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्रों निखिल सिंह व यशी त्रिपाठी को इंटेलीपाट सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रालि. बंगलूरू ने बिजनेस डवलपमेंट ट्रेनी और एसोसिएट के पद पर नौ लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चयनित किया है।
विज्ञापन




एमबीए की रिया सिंह व विराट शुक्ला को एलीट रिक्रूटमेंट्स गुरुग्राम ने रिक्रूटमेंट एग्जीक्यूटिव व रिक्रूटमेंट ट्रेनी के पद पर 3.5 लाख रुपये सालाना पर चयनित किया। प्लेसमेंट निदेशक बिराग दीक्षित ने बताया कि बीटेक ईई व ईसी के चार विद्यार्थियों का चयन नेक्सस इंजीकंसल्ट्स गाजियाबाद में सिस्टम इंटीग्रेशन इंजीनियर के पद पर तीन लाख के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। इनमें कुलदीप चौरसिया, अर्पित ओझा, शशांक कुमार दुबे व ईश कुमार शामिल हैं। बीटेक सीएस की ऐशजहां खान को इंटेलीपाट ने टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट के पद पर छह लाख के वार्षिक पैकेज पर चयनित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें