लखनऊ। पशुपालन विभाग ने बाढ़ प्रभावित चार गांवों में पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार के लिए टीम तैनात कर दी है। अब तक 75 बीमार पशुओं का उपचार किया जा चुका है। टीम पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण भी कर रही है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित ग्राम बहादुरपुर, सुल्तानपुर, लासा व अकडरियाखुर्द गांव में पशुओं के उपचार के लिए टीम लगा दी गई है। टीम में शामिल अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बीकेटी डॉ. अजय यादव व पशु चिकित्साधिकारी इटौंजा डॉ. राहुल दुबे के अलावा पांच पशुधन प्रसार अधिकारी शामिल हैं। यह टीम संबंधित बाढ़ प्रभावित गांवों में कैंप लगाकर उपचार कर रही है। सीवीओ ने पशुपालकों को पशुओं को साफ पानी पिलाने और उन्हें ऊंचे स्थान पर बांधने की सलाह दी है। (माई सिटी रिपोर्टर)