फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: थमा प्रचार, आज बूथों पर पहुंचेंगी पोलिंग पार्टियां

Sun, 19 May 2024 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पांचवें चरण में 20 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनावी शोर शनिवार शाम छह बजे से थम गया। प्रशासनिक अमला मतदान की तैयारी में जुट गया है। रविवार सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां शहर के गोराबाजार से रवाना होंगी। बसों के माध्यम से सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी देखरेख में बूथों पर कार्मिकों को पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


पांचवें चरण में रायबरेली लोकसभा सीट के साथ ही अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र में मतदान कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थमने के बाद जिला प्रशासन पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने और शांतिपूर्वक मतदान कराने की तैयारियों में जुट गया है।
गोराबाजार में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसके लिए विधानसभावार पंडाल लगाए गए हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। बूथवार कार्मिकों की ड्यूटी वितरण के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। उपस्थिति काउंटर बनाए गए हैं। रिजर्व कार्मिकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वीआईपी पंडाल बनाया गया है। इसमें प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी समेत अन्य अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों के लिए लगाई गईं 533 बसें
गोराबाजार से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से वाहनों का इंतजाम कराया गया है। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचाने के लिए 533 बसें अधिग्रहीत की गई है। करीब 400 छोटे वाहनों का इंतजाम है। छोटे वाहन कलेक्ट्रेट तो बड़े वाहन गोराबाजार मैदान में खड़े कराए गए हैं। वाहनों के चालकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।
ईवीएम के लिए अलग से पंडाल
सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए बूथवार पीठासीन अधिकारियों को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट उपलब्ध कराएं जाएंगे। इसके लिए अलग से स्टॉल लगाए गए हैं। विधानसभावार बूथों के लिए ईवीएम गोराबाजार में बने स्ट्रांग रूम से लाकर वितरित की जाएंगी।

शराब की दुकानें बंद
रायबरेली। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को देशी, विदेशी व बियर के सभी सरकारी ठेकों को शाम छह बजे से बंद करा दिया गया है। ये दुकानें अब 20 मई को मतदान खत्म होने के बाद शाम छह बजे के बाद खुलेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी विभाग के निरीक्षकों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव के दौरान शराब की बिक्री मिलेगी तो दुकानों के लाइसेंसों को निरस्त कराकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मतगणना में भी ये दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें