फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहले करो मतदान, मिलेगी छूट, सुविधा और सम्मान

Sun, 19 May 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लोकतंत्र का पर्व देश भर में मनाया जा रहा है। 20 मई को रायबरेली के मतदाता भी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मत का उपयोग करेंगे। इस महत्वपूर्ण दिन को लेकर कोई बहाना न बना सके और इसे छुट्टी का अवसर न माने, इसे लेकर जिला प्रशासन पहले से ही जागरूकता की अलख जगा रहा है।
विज्ञापन


व्यापारी संगठन भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मैदान में उतर आए हैं। मतदान करने पर व्यापारियों और संगठनों ने छूट और सुविधा देने का ऐलान किया है।

स्कूल ड्रेस और कोचिंग पर मिलेगी छूट
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि मतदान को लेकर उनका संगठन और व्यापारी पिछले 20 दिन से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। लोगों को मतदान करने के लिए घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल ड्रेस की उनकी दुकान है। मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली दिखाने पर बच्चों की ड्रेस की खरीद पर पांच प्रतिशत छूट दी जाएगी।

स्याही लगी अंगुली दिखाएं, फीस में छूट पाएं
मोशन कोचिंग सेंटर के निदेशक आलोक सिंह ने मतदान करने वाले अभिभावकों को बच्चों की फीस में एक हजार रुपये का डिस्काउंट देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह छूट इसलिए दी जा रही है, ताकि कोचिंग पढ़ने वाले बच्चों के साथ अभिभावक भी वोट डालने के लिए घरों से निकलें।
विज्ञापन


कर्मचारियों को मिलेगा एक दिन का वेतन
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री पंकज मुरारका ने बताया कि पिछले एक माह से संगठन व्यापारियों के साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रहा है। हाल ही में एक बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि मतदान के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को व्हाटसएप पर अपने मतदान के निशान की सेल्फी पोस्ट करनी होगी और हर कर्मचारी को एक दिन का वेतन दिया जाएगा।
दवा की मुफ्त डिलीवरी देगा केमिस्ट एसोसिएशन
मतदान करने वालों को रायबरेली केमिस्ट एसोसिएशन दवा की मुफ्त डिलीवरी की सुविधा देने जा रहा है। एसोसिएशन की दुकानों पर काम करने वालों को उपहार भी दिए जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष बालजी त्रिपाठी ने बताया कि जो भी मतदान कर दवा खरीदने आते हैं, उन्हें दवा के ऑर्डर पर मुफ्त डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी।
आईस्क्रीम पर भी दस प्रतिशत की छूट
फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहा पर आईस्क्रीम पॉर्लर के संचालक राजेश वर्मा ने भी मतदान करने वालों को छूट देने का निर्णय लिया है। राजेश वर्मा ने बताया कि मतदान करने के बाद जो भी पॉर्लर पर आईस्क्रीम लेने आएंगे, उन्हें दस प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें