फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ से मौतों के बाद अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरू

Sun, 09 Jul 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग ने शनिवार से अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। यह 14 जुलाई तक चलेगा। इसके लिए हर जिले में एडीएम और अपर पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


आबकारी आयुक्त धीरज साहू ने निर्देश जारी कर कहा है कि आबकारी विभाग की टीम का गठन जोन के संयुक्त आबकारी आयुक्त द्वारा किया जाएगा। टीम में सहायक आबकारी आयुक्त स्तर का एक अधिकारी होना जरूरी है। पुलिस व राजस्व का एक अधिकारी भी इस टीम का हिस्सा होगा। आबकारी आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि अभियान शुरू करने से पहले अवैध शराब की फैक्ट्री व बिक्री के बोर में व इसके अवैध धंधे से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा लें।

मिथाइल अल्कोहल के टैंकरों को पकड़ें
आबकारी आयुक्त ने यह भी कहा है कि राजमार्ग पर ढाबों और रेस्टोरेंट के बाहर खड़े ट्रकों और टैंकरों पर भी छापेमारी की जाए। पेट्रोल पंप और ढाबों के आसपास अवैध शराब की बिक्री की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में इन स्थानों की भी जांच कराई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने मिथाइल अल्कोहल के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट छपवाने और नोटिस बोर्ड लगवाने को भी कहा है। अभियान शुरू करने से पहले सभी संयुक्त आबकारी आयुक्त जिलों में जाकर पहले टीम गठित करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

जोन का भ्रमण करें संयुक्त आबकारी आयुक्त

आबकारी आयुक्त की ओर से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी जोन में कम से कम एक दबिश संयुक्त आबकारी आयुक्त के नेतृत्व में दी जाए। संयुक्त आबकारी आयुक्त अपने कार्यक्षेत्र के कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सों में भ्रमण जरूर करें।

देशी और विदेशी शराब की दुकानों की भी होगी जांच
धीरज साहू ने अधिकारियों से कहा है कि न सिर्फ अवैध शराब की दुकानें और फैक्ट्रियां चेक करें बल्कि देसी और विदेशी दुकानों की भी रेंडम जांच की जाए।

इसमें बिना होलोग्राम लगी बोतलों, नकली होलोग्राम लगी बोतलों की जांच कर सुनिश्चित करें कि नकली मदिरा की बिक्री तो नहीं हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें