फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्पेशल कैरी ओवर के लिए सोशल मीडिया पर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। एकेटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र काफी दिनों से स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अभियान चला रखा है। विश्वविद्यालय प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया है। छात्रों ने कहा, विवि ने फाइनल ईयर के छात्रों के लिए स्पेशल कैरी ओवर परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन करने की बात कही थी। कार्य परिषद की बैठक में परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित कराने का निर्णय लिया था, किंतु इस घोषणा के कई महीने बीतने के बाद भी इसका आयोजन नहीं किया जा रहा है। इससे परेशान छात्र सोशल मीडिया के साथ विश्वविद्यालय को ई-मेल भी भेज रहे हैं। स्पेशल कैरी ओवर की परीक्षा हो जाए तो कई छात्रों को नौकरी के अवसर मिलें। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में परीक्षा के लिए निर्देश जारी कर दिया जाएगा। परिणाम आने में समय नहीं लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें