लखनऊ। राजधानी के तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है। अब सिर्फ 43,740 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए बची हैं। इनमें हाईस्कूल की 8246 और इंटरमीडिएट की 35494 कॉपियां हैं। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद और राजकीय बालिका गोमतीनगर में हाईस्कूल की सभी उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं।