फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: अयोध्या से प्रचार शुरू करेंगे मुख्यमंत्री योगी, रैली से विश्राम तक ये है कार्यक्रम

Mon, 13 Nov 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या नगर निगम से निकाय चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। वे मंगलवार को यहां जीआईसी मैदान में भाजपा प्रत्याशियों की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


करीब दो घंटे के कार्यक्रम में शुरुआत के 45 मिनट आरक्षित है, इसमें योगी अयोध्या भी जा सकते हैं। हालांकि, इसकी अधिकृत तौर पर घोषणा नहीं की गई है। एक घंटे के चुनावी कार्यक्रम में रोड शो की भी उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने शांति व सुरक्षा के लिए छह मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को हेलीकॉप्टर से लगभग 11 बजे फैजाबाद पहुंचेंगे। वह जीआईसी में नगर निगम चुनाव में मेयर पद के पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 12:50 बजे तक यहां रहेंगे। इसके बाद गोंडा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


डीएम कार्यालय ने भी सीएम का कार्यक्रम आने की पुष्टि की है। चुनाव प्रचार की शुरुआत अयोध्या से होने के साथ ही इस सांस्कृतिक नगरी के सियासी फलक पर होने का संकेत देने की कोशिश भी है।
विज्ञापन


तारीख- प्रचार स्‍थल- रात्रि विश्राम
14 नवंबर- अयोध्या, गोंडा, बहराइच- लखनऊ
15 नवंबर- कानपुर- लखनऊ
16 नवंबर- अलीगढ़, मथुरा, आगरा- लखनऊ
17 नवंबर- इलाहाबाद- दिल्ली

18 नवंबर- मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद- लखनऊ
19 नवंबर- गाजीपुर, देवरिया- गोरखपुर
20 नवंबर- बलरामपुर, बस्ती और गोरखपुर- गोरखपुर
21 नवंबर- जौनपुर, बलिया, मऊ- गोरखपुर
22 नवंबर- वाराणसी- लखनऊ

23 नवंबर- शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद और कन्नौज- फिरोजाबाद
24 नवंबर- झांसी, फतेहपुर और लखनऊ- लखनऊ
25 नवंबर- बाराबंकी, लखीमपुर, बरेली- बरेली
26 नवंबर- मुरादाबाद, सहारनपुर- दिल्ली
27 नवंबर- कुशीनगर, महाराजगंज-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें