फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: तीसरे दौर का चुनाव प्रचार थमा

Fri, 16 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में तीसरे दौर में जहां चुनाव होना है वहां गुरुवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। सूबे के 69 जिलों के 207 ब्लॉकों में शनिवार 17 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


इसमें 715 जिला पंचायत सदस्यों के पद के लिए 11753 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि 18016 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद के लिए 95540 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। जहां भी चुनाव होने हैं वहां गुरुवार शाम पांच बजे प्रचार थम गया।

आयोग के अफसरों ने कई जिलों के डीएम, एसएसपी के साथ ही ऑब्जर्वरों के साथ फोन पर तैयारियों का जायजा भी लिया। जिलों में शराब की दुकानें बंद होने व चुनाव प्रचार थमने की रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। आयोग ने डीएम व एसएसपी को विशेष सतर्कता रखने के लिए कहा है।

आयोग ने कहा कि अक्सर पोलिंग वाले दिन गड़बड़ी करने की कोशिश होती है। इसलिए अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाए। बड़े अफसर इन स्थानों पर खुद कैंप करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें