फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के लिए दौड़भाग करने की जरूरत नहीं, आज से शुरू हुआ कैंप

Tue, 02 Feb 2021 08:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समस्या को लेकर किसानों को इधर-उधर दौड़ने की अब जरूरत नहीं है। इस योजना से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान ब्लॉक स्तरीय किसान समाधान दिवस में होगा। इसे लेकर सोमवार से ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय बीज भंडार पर कैंप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए लंबे समय से किसान जिला मुख्यालय स्थित उपकृषि निदेशक के कार्यालय, तहसील व बैंकों के चक्कर लगा रहे थे। उसके बाद भी किसानों को अभी तक सम्मान निधि नहीं मिल सकी।

ऐसे में शासन ने किसानों की समस्या का समाधान घर के नजदीक ही एक ही स्थान पर हो सके, इसे लेकर ब्लॉक मुख्यालय के राजकीय बीज भंडार पर तीन दिवसीय किसान समाधान दिवस का आयोजन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


कैंप सोमवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगाया जाएगा। जहां पर खंड विकास अधिकारी की देखरेख में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, बीटीएम व एटीएम, राजस्व विभाग के लेखपाल व बैंक शाखा के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। जो आने वाले किसानों के आधार कार्ड, बैंक की पास बुक व खतौनी का मिलान कर उनकी समस्या का समाधान करेंगे। इसको लेकर शिविर में कम्प्यूटर भी लगेंगे ताकि किसानों की समस्या का ऑनलाइन समाधान किया जा सके। वहीं लेखपाल किसानों की भूमि का सत्यापन भी करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें