असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए लगा कैंप
लखनऊ। श्रम विभाग की ओर से मंगलवार को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए नजीराबाद में कैंप लगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से लगे कैंप में प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना व लघु व्यापारियों के लिए नेशनल पेंशन योजना के बारे में जागरुक किया गया। नजीराबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, महामंत्री अनुज गौतम, महामंत्री साबिर हुसैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजहर जमाल सिद्दीकी, उपाध्यक्ष मोहम्मद साजिद मौजूद रहे।