लखनऊ के एक कॉल सेंटर में बुधवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। इसी बीच धुएं से एक व्यक्ति बेहोश हो गया.
जानकारी के मुताबिक हजरतगंज के एजिस कॉल सेंटर के सेकेंड फ्लोर पर आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।