लखनऊ। रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सीएएल किंग्स और सीएएल यूनिकॉर्न्स ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक प्राप्त किए। सीएएल किंग्स ने सीएएल फाइटर्स को एक विकेट और सीएएल यूनिकॉर्न्स ने सीएएल वॉल्टस को 12 रनों से पराजित किया।
पहले मुकाबले में सीएएल फाइटर्स ने बल्लेबाजी करते हुए ने 24.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाए। रुद्र यादव ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। कुशाग्र ने चार विकेट झटके। जवाब में सीएएल किंग्स ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अनुराग द्विवेदी ने नाबाद 43 रन बनाए। शुभम जायसवाल ने चार विकेट लिए। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में सीएएल यूनिकॉर्न्स ने 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 181 रन बनाए। अथर्व पांडेय ने 36 और प्रांजल दीक्षित ने 23 रन बनाए। कुशाग्र निगम ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में सीएएल वॉल्टस की टीम आठ विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। आयुष चौधरी ने 65 रनों की पारी खेली। अथर्व बाजपेई ने चार और सारांश ने दो विकेट चटकाए।