फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएएल सुपरकिंग्स, पाइरेट्स और रॉयल्स सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। सीएएल सुपरकिंग्स, पाइरेट्स और रॉयल्स ने अपने मुकाबले जीतते हुए एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में सीएएल एलीट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्तिकेय यादव के शानदार 64 रनों की मदद से 24.5 ओवर में 163 रन बनाए। सुपरकिंग्स की ओर से राघव ने चार विकेट झटके। जवाब में सुपरकिंग्स ने हर्षित वर्मा के 43 रनों के योगदान से लक्ष्य को 23.4 ओवर में छह विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और चार विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


यश साहनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुए प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल में सीएएल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में आठ विकेट पर 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैन ऑफ द मैच दिवित अग्रवाल ने 57 रनों की धुआंधार पारी खेली, जबकि अनंत मिश्रा ने 48 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएएल लीजेंड्स की टीम खराब शुरुआत से उबर न सकी। 21 ओवर में मात्र 116 रनों पर सिमट गई। रॉयल्स ने यह मैच 72 रनों के बड़े अंतर से जीता। ब्लेज विलो ग्राउंड में खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल में सीएएल मावरिक्स ने पहले खेलते हुए 23.3 ओवर में 133 रन बनाए। इसमें अंशुमान ने 28 रनों की पारी खेली। पाइरेट्स की ओर से अथर्व सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में सीएएल पाइरेट्स ने बेहद रोमांचक संघर्ष के बाद 20.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अविराज मेहरा ने 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। पायरेट्स की जीत में तीन विकेट चटकाने वाले अथर्व सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें