फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएएल पायरेट्स और जगुआर्स विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीएएल पायरेट्स और जगुआर्स ने अपने मुकाबले जीतते हुए रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। पहले मुकाबले में सीएएल पायरेट्स ने सीएएल सुपरकिंग्स को 70 रन से पराजित किया। पायरेट्स के 212 रन के जवाब में सुपरकिंग्स की टीम 21.2 ओवर में 142 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से शिवांश शुक्ला ने 40 और कपिल ने 25 रन बनाए, जबकि प्रखर गुप्ता ने तीन और अथर्व व प्रथमेश ने दो-दो विकेट झटके। दूसरे मुकाबले में सीएएल जगुआर्स ने सीएएल ग्लैडिएटर्स को 26 रन से हराया। जगुआर के 213 रन के जवाब में ग्लैडिएटर्स की टीम पांच विकेट खोकर 187 रन बना सकी। विजेता टीम से विराज पाल ने 70 गेंदों पर 26 चौके और पांच छक्कों की मदद से 156 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें