लखनऊ। सीएएल लॉयंस ने सीएएल मास्टर्स को 15 रन से हराते हुए रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। लॉयंस के 149 रन के जवाब में मास्टर्स की टीम सात विकेट खोकर 134 रन बना सकी। मुकाबले में लॉयंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए। हुजैफा खान ने 41 और अध्ययन मिश्रा ने 20 रन बनाए। हुसैन ने तीन और आरुष ने दो विकेट लिए। जवाब में सीएएल मास्टर्स की टीम 25 ओवर में सात विकेट खोकर 134 रन बना सकी। उत्कर्ष वर्मा ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। शशि प्रकाश ने चार विकेट हासिल किए।