फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएएल लेवेंडर, पीच और टीम इंडिगो ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नीरू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए लीग मुकाबलों में सीएएल लेवेंडर, टीम पीच और टीम इंडिगो ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए। ब्लेज विलो मैदान पर सीएएल लेवेंडर ने सीएएल ब्लैक को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल ब्लैक ने 116 रन बनाए। जवाब में सीएएल लेवेंडर ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से कार्तिक सिंह और विवान शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अर्जुन राजपूत ने 36 रनों की उपयोगी पारी खेली।
विज्ञापन


यश साहनी मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिगो ने टीम मेहरून को सात विकेट से पराजित करते हुए पूरे अंक प्राप्त किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहरून ने सात विकेट पर 237 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिगो ने ठोस शुरुआत की बदौलत तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के अभय यादव ने 43 गेंदों में 21 चौकों और सात छक्कों की मदद से 131 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर हुए तीसरे मुकाबले में टीम पीच ने टीम गोल्ड को दो विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम गोल्ड ने छह विकेट खोकर 205 रन बनाए। जवाब में टीम पीच ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया अैर जीत दर्ज की। विजयी टीम से सनम जौहर ने 81 गेदों में 29 चौके और चार छक्कों की बदौलत 154 रनों की शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें